Bikaner Live

*अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव -रविवार को रायसर धोरों पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

फाइल फोटो

*सेलिब्रिटी नाइट में रेणुका पंवार , नूरा सिस्टर की प्रस्तुतियां और अग्नि नृत्य रहेंगे आकर्षण का केंद्र*
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि ऊंट उत्सव के तीसरे दिन प्रातः 9 से दोपहर 1:00 बजे तक टॅग वॉर, रैसलिंग, कबड्डी कबड्डी, खो-खो, टर्बन टाइंग, वूमेन मटका रेस, ड्यून्स रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रायसर के रेतीले धोरों पर किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1:30 से 6 बजे तक कैमल कार्ट सफारी, हॉर्स रेसिंग, हॉट एयर बैलून, ड्यून्स बाशिंग, सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन होगा। सायं 6 से 10 बजे से सेलिब्रिटी नाइट में सुल्तान (नूरा सिस्टर) एवं रेणुका पंवार द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान जश्नाती संप्रदाय के प्रसिद्ध अग्नि नृत्य (फायर डांस) की आकर्षक प्रस्तुति भी दी जाएंगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!