Bikaner Live

मंदिर सफाई अभियान में शामिल हुए नगर विधायक व्यास

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 14 जनवरी को भारत की हर नागरिक से अपील की वह घर के आसपास मंदिर मठ की विशेष सफाई अभियान करें! टीम ऑवर फॉर नेशन द्वारा आज 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हर रविवार की तरह अमर सिंह पुरा स्थित मां वैष्णो के मंदिर प्रांगण में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया!

रविवार 14/1/24 टीम ऑवर फॉर नेशन के सफाई अभियान में अमर सिंह पूरा स्तिथ माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में नगर विधायक श्री जेठा नन्द व्यास भी शामिल हुए . लगभग 2घंटे चले इस सफाई अभियान में टीम ने मंदिर परिसर के अंदर एवं बाहर जम कर सफाई की , मंदिर के चारो और गली से कचरा हटाया . नाली व टंकी की सफाई की . मंदिर परिक्रमा को साबुन से धो कर पोछा लगाया . मंदिर के अंदर बने शिव तलाई से काई व कीचड़ निकाल कर एकदम चमका दिया . लगभग आधी ट्राली कचरा छोटे से मंदिर परिषर से निकाला गया .
सफाई के दौरान ही नगर विधायक श्री जेठा नन्द व्यास भी पहुंचे और सफाई का काम किया . श्री जेठानन्द ज़ी पिछले लगभग 5 वर्षो से टीम ऑवर फॉर नेशन से जुड़े है . एवं टीम की गतिविधियों से भलीभांति परिचित है . आगे भी टीम के सफाई अभियान से जुड़े रहेंगे .
राजस्थान के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा भी टीम ऑवर फॉर नेशन के साथ सफाई अभियान में शामिल होने की मंशा जता चुके है . एवं लगातार सम्पर्क में है .
इस रविवार श्री जेठनंद व्यास ,सुशील यादव
हिमांशु शर्मा ,डॉ विशाल मलिक ,डॉ शालिनी ,सारिका ,इन्दर सिंह , दीपा सिंह , डॉ सुमंत व्यास,CA सुधीश शर्मा , एक्सिस बैंक मैनेजर गुरमोहन सेठी , मोह हसन , वंदना शर्मा ,, राकेश गुज्जर , कपिला श,र्मा आदित्य बिहानी , भवानी सिंह राजपुरोहित
अरविन्द चौधरी , ca वसीम राजा , राजू ड्रेसर ,शनिला खान , मानक व्यास , डॉ अतुल गोस्वामी, कर्मचारी नेता रमेश उपाध्याय शामिल थे.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!