Bikaner Live



सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने केलिए लिए “ज़िन्दगी और सड़क सुरक्षा” विषय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रणाम सोनी, भूरमल सोनी एवं राजकुमार पांडिया द्वारा किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में 35 कलाकारों ने ड्राइंग सीट पर सड़क दुघर्टनाओ पर अंकुश लगाने के लिए अपनी भावनाओं से चित्र उकेरे। आयोजक- प्रणाम सोनी ने सड़क दुर्घनाओं को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जान है तो जहान है। अतः वाहन चलाते समय अपना एवं गृहस्थी का भी ख्याल रखें। प्रथम द्वितीय व तृतीय एवं सान्तवना पुरस्कार विजेताओं को हेलमेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा।


अभ्यार्थियों को यातायात निरीक्षक कुलदीप चारण ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने के उद्देश्य हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरटेक करना एवं यातायात चिन्हों तथा नशा करके वाहन न चलाने आदि के अलावा दुर्घटनाग्रस्त की मदद व प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारियां करवाकर आमजन को प्रेरित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने बताया कि पोस्टर पेंटिंग में प्रथम मनीष सोलंकी, द्वितीय रामकुमार भादाणी, तृतीय कृष्णा कंसारा एवं सान्तवना पुरस्कार के लिए पुलकित हर्ष, संगीता खिलेरी,कमल जोशी, विमला पारीक, को उपहार स्वरूप हेलमेट दिया जाएगा।सभी अभियार्थियो को अल्पाहार दिया गया।पहलवान महावीर सहदेव, नंदकिशोर गहलोत, शिव जी जोड़ा, योगेन्द्र पुरोहित ने पोस्टर प्रतियोगिता में सहयोग किया।पोस्टर निर्माण में पन्द्रह वर्ष से साठ पेसठ वर्ष तक की आयु के बुजुर्गो ने भी भाग लेकर सड़क दुघर्टनाओ को रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को व्यक्त किया।


सीनियर आर्टिस्ट योगेन्द्र पुरोहित ने हेलमेट एवं नशा मुक्ति पोस्टर प्रदर्शित कर सभी को नशा न करने व हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया गया। हेलमेट न पहनें व सीट बेल्ट आदि नहीं लगाने पर रोकने व टोकने की आदत डालें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post