Bikaner Live

भाजपा जूनागढ़ मंडल द्वारा पौष बड़ा और विधायक सम्मान समारोह का आयोजन

बीकानेर। भाजपा जूनागढ़ मंडल द्वारा शिखरबंद महादेव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री के नेतृत्व में पौष बड़ा और स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल द्वारा बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का भव्य स्वागत और सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और एडवोकेट समुद्र सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला और मंडल पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ विधायकों को पार्टी का दुपट्टा और माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने चुनाव के दौरान उत्साहवर्धन और जीत हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना यह विजय संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के नेतृत्व में इस नव वर्ष में बीकानेर शहर उन्नति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
सिद्धि कुमारी ने विधायक कार्यकाल को जन आकांक्षाओं और अहम जिम्मेदारी वाला दायित्व बताते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बीकानेर शहर के समग्र विकास हेतु सभी को साथ लेकर हर संभव प्रयास करते हुए संसाधनों और बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और अथक प्रयासों के परिणामस्वरुप ही बीकानेर पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में पार्टी का परचम लहराया है। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस को उत्साह के साथ दीवाली के रूप में मनाते हुए घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी और नरेश नायक ने शॉल ओढ़ाकर विधायक सिद्धि कुमारी का स्वागत किया।

पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने विधानसभा चुनाव में जूनागढ़ मंडल क्षेत्र में आने वाले वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हुए भारी मतदान के विषय में जानकारी देते हुए 22 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वागत समारोह कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने किया।

इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट समुद्र सिंह राठौड़, महावीर रांका, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, मनीष आचार्य, गोपाल अग्रवाल, रामकुमार व्यास, विजय सिंह पड़िहार, मंडल महामंत्री मोहन सिंह राठौड़, शिव मेघवाल, चेतन पंवार, पार्षद प्रमोद सिंह, अनूप गहलोत, अयूब कायमखानी, कौशल शर्मा, अभय पारीक, चंद्रप्रकाश गहलोत, श्याम चायल, देवरूप सिंह, अर्जुन पंवार, देवरूप सिंह, आशा पारीक, भारती अरोड़ा, राधा खत्री संगीता शेखावत, प्रोमिला गौतम, मधुरिमा सिंह, अर्जुन सिंह, महेश आचार्य, राजकुमार मोदी, शंभू गहलोत, ओम पंवार, बजरंग सिंह खींची, सुनील कश्यप, प्रेम सिंह मेड़तिया, युवराज व्यास, हेमंत आचार्य, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, ओम सेवग , विष्णु खत्री, गजानंद शर्मा, हेमू बीकानेरी, शिव सिंह, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश भाटी, चंद्रशेखर शर्मा, सुधीर व्यास, बलवंत, विमल पारीक, पप्पू सेवग इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post