
7वी राजस्थान बटालियन एनसीसी बीकानेर के निर्देशन मे जारी दस दिवसीय वार्षिक
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 06 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक रायसर, बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है। वार्षिक प्रशिक्षण शिवर के आज नवे दिवस की शुरूआत केडेटस द्वारा पीटी व योगाभ्यास किया गया तत्पश्चात एनसीसी कैडेटो ने मानव श्रृंखला से भारत का मानचित्र बनाकर एकता और अखडता का संदेश दिया । केम्प के दोरान कैम्प कमाडेट कर्नल जॉनी थॉमस के द्वारा एएनओ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे बटालियन के समस्त विद्यालय और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारियो ने भाग लिया सांयकालीन सत्र सांस्कृतिक गतिविधियों यथा एकल-गान, एकल नृत्य तथा समुह नृत्य, समुह-गान का आयोजन करवाया गया जिसमे प्रथम, द्वतिय और तृतिय स्थान पर आये एनसीसी कैडेटो को कैम्प कमाडेट कर्नल जॉनी थॉमस और डिप्टी कैम्प कमाडेट ले. कर्नल मनदीप सिंह निज्जर, कैम्प एडजुडेंट नरपत सिंह और लैफ्टिनेंटद SL राठी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया ।














