Bikaner Live

शार्दूल गंज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा पट्टे बनाने की मांग मंत्री गोदारा से

बीकानेर। बीकानेर की प्रथम कच्ची बस्ती के निवासियों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत किया और निवेदन किया कि वे पिछले 80 वर्षों से इस मोहल्ले में रह रहे हैं लेकिन आज तक पट्टे जारी नहीं किए गए हैं, जब- जब भाजपा सरकार आयी तब तब सभी मूलभूत सुविधाएँ दी गई, सड़क पानी बिजली की शिक्षा रोज़गार और कच्चे मकान इतने वर्षों में पक्के मकानों में तब्दील हो चुके हैं, और यहाँ के लोग राज्य सरकार की नौकरी करके पेंशन ले रहे हैं 40 प्रतिशत लोग राज्य सरकार की नौकरियों में है जब भी प्रशासन शहरों के संग कैंप लगता है। हम लोग फ़ाइल जमा करवाते हैं लेकिन वे अधिकारी लोग पट्टे जारी नहीं कर रहे हैं कुछ ग़रीब लोगों को अधिकारियों की मिलीभगत से धनबल भुजबल राजनैतिक बल से हटा दिया और उनकी ज़मीन नगर निगम विक्रय कर दी गई जहाँ आज पाँच मंज़िल मकान बने हुए हैं, इस अवसर पर आशु सिंह ने कहा कि हमारे पट्टो के साथ ही बैंक से लोन सुविधा हो जाये इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि में यहीं पर रहता हूँ मुझे आपकी पीड़ा का सब पता है और अब तो कोर्ट ने भी नगर निगम को कह दिया है कि इनके पट्टा जारी कर दिए जाए इसलिए आप लोगों को कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ,आपको कोई नहीं हटायगा और राज्य सरकार केन्द्र सरकार दोनों में अपनी ही सरकार है अब आपके पट्टे बना दिए जाएंगें सभी लोगों ने तालियां बजाकर ज़िंदाबाद के नारे लगाए , इस दौरान मोहल्लावासी जिनमें मनोज प्रजापत , सोहन लाल कैलाश , आसू सिंह , भंवर लाल, दीपेंद्र सिंह, भंवर सिंह, कैलाश दर्जी , रामा देवी ,पुष्पा देवी, गीता देवी एवं सुमन सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और सभी ने धन्यवाद दिया, आगे मंत्री ने मंत्री गोदारा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भावना है कि प्रत्येक व्यक्ति का घर अपना हो और इस सपने को साकार करेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!