Bikaner Live

मकर संक्रांति के पर्व पर दान पुण्य



बेसहारा गोवश को दो क्विंटल की लापसी बनाकर खिलाई।

विभिन्न स्थानों पर गोवंश को जन अधिकार सेना के सेवकों के द्वारा खिलाई गई लापसी

नोखा क्षेत्र में सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लावारिस बेसहारा गोवश को लापसी बनाकर खिलाई गई है। आपको बता दे की सामाजिक संगठन के द्वारा देर रात तक गौ माता के लिए लापसी तैयार की गई। लापसी दो क्विंटल की सामग्री से तैयार की गई है। और विभिन्न स्थानों पर जाकर बेसहारा गोवंश को लापसी खिलाई गई है। जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया कि अभी संगठन की ओर से पूरे प्रदेश भर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसी को लेकर पूरे सप्ताह में सेवा कार्य विभिन्न स्थानों पर पूरे प्रदेश भर में किए जा रहे हैं। जिसको लेकर आज मकर संक्रांति के पर्व पर नोखा क्षेत्र में संगठन की टीम के द्वारा समाजसेवी राधेश्याम ओझा के सहयोग से दो क्विंटल की लापसी बनाकर बेसहारा गोवंश को खिलाई गई है। और लगातार संगठन की टीम की ओर से प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ओझा के निर्देशन में पूरे प्रदेश भर में सेवा कार्य किया जा रहे हैं। इसी को लेकर आज गायों को लापसी से बनाकर खिलाई गई है इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा जिला प्रभारी राजेंद्र ओझा जिला सचिव मालचंद सारस्वत नरेश ढाका कार्यकरणी सदस्य शिवरतन नाई महिला सचिव निशा प्रजापत पंडित राधेश्याम ओझा संदीप ओझा रणजीतसिंह महेश पारीक संजू ममता प्रिया ओझा पूर्णिमा पाण्डे आदि ने सहयोग किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!