Bikaner Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में मानसरोवर के हंस विहार मंदिर में स्वच्छ मंदिर अभियान की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में मानसरोवर के हंस विहार मंदिर में स्वच्छ मंदिर अभियान की शुरूआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व से सभी तीर्थ स्थलों में साफ-सफाई के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सफाई की। सीएम ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी मंदिरों में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अपील की।

इससे पहले सीएम ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। बाद में सीएम ने जन दर्शन कर जनता की समस्याएं भी सुनी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!