Bikaner Live

समाजसेवी किशोर कोचर का निधनपर जैन समाज में शोक


बीकानेर, 14 जनवरी। कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष किशोर कुमार कोचर पुत्र स्वर्गीय अनोपचंद कोचर का रविवार को निधन हो गया। उनके पार्थिव देह की अंत्येष्टि ओसवाल समाज श्मशान भूमि में की गई। बड़ी संख्या में जैन-अजैन समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। छयासठ वर्षीय कपड़ा व्यवसाई स्वर्गीय किशोर कोचर अपने पीछे दो पुत्रियों व एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर पंच महाभूतों मेंं विलीन हुए है। लाभुजी के कटले में कोचर के निधन के कारण अनेक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में अवकाश रखा।
फ्रैण्डस क्लब के जितेन्द्र कोचर ने बताया कि ईमानदार, कर्मठ,देव, गुरु व धर्म तथा समाज के लिए निष्काम भाव से समर्पित किशोरजी कोचर के निधन से पूरे जैन समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। पिछली 6 जनवरी को उनकी देखरेख में भीनासर के शंख्ेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में बड़ी पूजा व प्रसाद का आयोजन हुआ था जिसमें करीब 3 से 4 हजार श्रावक-श्राविकाओं ने स्वर्गीय कोचर की ओर से की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि डेढ वर्ष पूर्व उन्हें कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष कार्यभार संभाला था, उसके बाद निरन्तर ट्रस्ट की सम्पतियों के रख रखाव, सुरक्षा व उत्थान में लगे थे। जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, स्वर्गीय रिद्धकरण सूरजदेवी सिपानी ट्रस्ट के लीलम सिपानी, जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ के चन्द्रबाबू कोचर, विमल कोचर, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, मंत्री चन्द्र सिंह पारख, विजय बांठिया, श्री खरतरगच्छ जैन संघ के अध्यक्ष अजीत मल खजांची, सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा आदि ने स्वर्गीय कोचर को झुझारू समाज सेवी बताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!