Bikaner Live

श्रद्धा व भक्ति से की भगवान आदिनाथ मंदिर में स्नात्र पूजा


बीकानेर, 14 जनवरी। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में रविवारीय जिनालय दर्शन, वंदन व पूजा अभियान के तहत रविवार को नाहटा चौक के भगवान आदिनाथ मंदिर में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चों व उनके अभिभावकों की ओर से स्नात्र पूजा की गई। पूजा में अनेक श्रावक-श्राविकाओं श्रद्धा व भक्ति से हिस्सा लिया।


श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा व जिनालय वंदन, पूजन अभियान से जुड़े ज्ञानजी सेठिया व पवन खजांची के नेतृत्व में गुजरात के पालीतणा में नव्हाणु यात्रा का लाभ लेकर लौटे राजीव नाहटा व पीयूष छाजेड़ ने शांति कलश पूजन करवाया। हर्षित बांठिया ने चैत्य वंदन व बड़ी शांति पूजा करवाई। नन्हें बच्चे भव्य कोचर व मेहुल खजांची आदि ने पूजा में भागीदारी निभाई। स्नात्र पूजा में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के बीकानेर में सबसे बड़ी प्रतिमा के मंदिर में 24 तीर्थंकरों के जन्म कल्याणक की स्तुति व भजन प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ श्रावक हरीसिंह विमला देवी पारख, भीखमचंद नाहटा, जतनमल नाहटा, देवेन्द्रजी, धवल व शुभम नाहटा तथा बंशीलाल, प्रमोद गुलगुलिया परिवार की ओर से पूजा में शामिल बच्चों व श्रावक-श्राविकाओं का प्रभावना से अभिनंदन किया।


धार्मिक प्रतियोगिता

रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता प्रभारी सुनीता नाहटा ने बताया कि प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम आने वाले हर्षित बांठिया व साक्षी सेठिया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले यश सेठिया आदि बच्चों ने हिस्सा लिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!