बीकानेर, 15 जनवरी। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खनिज अभियंता ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस कार्य के लिए जिले के समस्त उपखंडों में संयुक्त जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए है। दलों में खनिज, राजस्व, परिवहन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ साथ अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्र में औचक निरीक्षण व सख्त करवाई करेंगे। इसके अतिरिक्त जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल नाकों पर परिवहन विभाग के दल खनिज परिवहन करने वाले वाहनों का सघन परीक्षण भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने खातेदारी भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित खातेदारों के खातेदारी अधिकार निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




