Bikaner Live

सहकारिता एवं उड्डयन राज्यमंत्री श्री गौतम कुमार दक ने की आई वी एफ पदाधिकारियों से चर्चा जिला अध्यक्ष श्री जुगल राठी के निवास पर हुआ अभिनंदन


राजस्थान सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक आज बीकानेर दौरे पर रहे इसी कड़ी में आज बीकानेर में आई वी एफ के जिलाध्यक्ष श्री जुगल राठी के निवास पर भी शामिल हुए जहां पर आई वी एफ के पदाधिकारियों सहित वैश्य वर्ग के प्रबुद्धजन मौजूद रहे इसके साथ ही बीकानेर के व्यापारिक जगत के औद्योगिक जगत सहित कृषि उपज मंडी ऊन मंडी सहित लोगो से सार्थक चर्चा की श्री राठी ने बताया की मंत्री जी से कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई जिसमे बीकानेर में हवाई सेवा विस्तार हेतू मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया इसके साथ ही कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीद को लेकर आ रही विसंगतियों पर भी चर्चा की गई । गौरतलब रहे की स्थानीय पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास भी श्री राठी के निवास पर मंत्री जी के साथ रहे मंत्री जी ने बार बार उन्ही को आश्वस्त करते हुए सभी मांगों को पूर्ण करने का वायदा किया मंत्री श्री गौतम कुमार ने समाज के भामाशाहों को ऐसे ही समाज सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा की काफी गौरांवित महसूस हुआ बीकानेर में अस्पतालों के निर्माण देखे तो इसमें अधिकांश वैश्य समाज के भामाशाहों का योगदान है समाज के युवाओं के लिए भी भामाशाह आगे आए इसके साथ ही स्थानीय विधायक श्री जेठानंद व्यास ने भी विकास की पूर्ण गारंटी का विश्वास दिलाया कार्यक्रम में बीकानेर से वैश्य समाज के साथ साथ अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे जिनमे श्री बसंत नौलखा, विनोद दम्मानी,आई वी एफ के विजय बाफना , मनोज बजाज, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद जी, शशि मोहन जी मूंधड़ा, माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष , शिव सोनी सर्राफा व्यवसायी , श्री रामरतन धारणिया, भतमाल पेडिवाल, दिनेश राठी, किशन लोहिया, सुरेश जी दम्मानी, करणी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री महेश कोठारी, ऊन मंडी के अध्यक्ष श्री राम दयाल सारण, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष श्री जयदयाल डूडी, गोपीकिशन जी पेडीवाल, ओमप्रकाश जी करणानी, सहित आई वी एफ की महिला इकाई से श्री मति सरला लोहिया, ममता राठी सहित महिला शक्ति भी मौजूद रही, अंत में श्री राठी ने गौ माता रूपी स्मृति चिन्ह देकर आभार प्रकट किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!