Bikaner Live

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में हनुमान चालीसा व रामनाम जाप शुरू, श्रीरामोत्सव 22 को

बीकानेर, 16 जनवरी। अयोध्या में श्रीराममंदिर उद्घाटन पर बीकानेर की शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ व श्रीरामनाम जाप का अनुष्ठान भगवान श्रीराम व श्री हनुमान की स्तुति वंदना के साथ शुरू हुआ। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। मंदिर में अध्योध्या में भगवान श्री राम मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा पर एक दिवसीय श्रीरामोत्सव 22 जनवरी को होगा।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि अनुष्ठान के प्रथम दिन हनुमान चालीसा पाठ व राम नाम जाप में मंदिर के पुजारी आशाराम ओझा व मोहल्लावासियों ने अनुष्ठान में भागीदारी निभाई। प्रथम दिन ही मोहल्लावासियों ने नियमित अनुष्ठान में हिस्सा लेने, 22 जनवरी को घर-घर दीपक रोशन करने तथा कॉलोनी में रथयात्रा निकालने का संकल्प लिया।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को एक दिवसीय श्रीरामोत्सव के दिन 22 जनवरी 24 को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें श्रीरामचरित मानस के पंचम सोपान सुन्दरकांड का पाठ, प्रभु नाम स्मरण व सामूहिक श्री रामनाम जाप, अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। श्रीराम व हनुमानजी की स्तुति, पूजा, आरती व श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीराम नाम अंकित दीपक व पैम्पलेट्स का वितरण घर-घर किया जाएगा। कलात्मक राम नाम अंकित दीपकों को दिव्यांग सेवा संस्थान, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर के मूक बधिर, मंदबुद्धि और दृष्टिबाधित बच्चों ने तैयार किया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!