Bikaner Live

गोवा में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीकानेर के दिव्यांग बालिका दुर्गा ने जीते दो मेडल

बीकानेर 16 जनवरी। गोवा में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मेंं बीकानेर के दिव्यांग बच्चों ने साहस व उत्साह से भागीदारी निभाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सराहना हासिल की। दिव्यांग बालक-बालिकाओं की टीम के बीकानेर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में दुर्गा गहलोत ने क्लब थ्रो व खेलो इंडिया में कांस्य पदक पर हासिल किया। दुर्गा के कोच जय किशन गोदारा, गजानन शर्मा एवं नरेंद्र उपाध्याय ने दुर्गा को निरन्तर अभ्यास करते हुए प्रतियोगिता में हौसले के साथ खेलकर बीकानेर राजस्थान और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। अनेक लोगों व खिलाड़ियों के परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प् मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया। श्रीमती जैन ने बताया कि दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास जागृत करते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मेंं हिस्सा लेने, अपने में व्याप्त दिव्यांग होने की भावना को दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!