Bikaner Live

तेरापंथ महिला मंडल ने सरकारी स्कूल में उपयोगी सामान भेंट किया
  • श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उदयरामसर में दो थ्रीसीटर बेंच व 2 डस्टबिन भेंट

उदयरामसर\बीकानेर, 16 जनवरी। तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर की तरफ से सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत उदयरामसर स्थित श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उदयरामसर में छात्र हितार्थ दो थ्रीसीटर बेंच, दो बड़े डस्टबिन भेंट किए गए।

प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी ने अध्यक्ष संजू लालाणी, मंत्री मीनाक्षी आंचलिया सहित संपूर्ण महिला मंडल टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत सत्र भी महिला मंडल द्वारा उपलब्ध करवाई गई विद्यालय पुस्तकालय में अलमारी व पुस्तक विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। समस्त शाला स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!