Bikaner Live

अपना घर आश्रम में हर्षो उलास के साथ हुवा भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव, लगाया छपन भोग का चढावा

रानी बाजार बीकानेर स्थित अपना घर आश्रम में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है अपना घर आश्रम के संस्थापक जुगल राठी ने बताया की भागवत कथा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी से शुरू हुआ था जो रोटरी क्लब आद्या द्वारा भागवत कथा का आयोजन अपना घर आश्रम रानी बाजार बीकानेर में रखा गया है सीओ सिटी शालिनी बजाज ने कथा में भाग लिया | रोटरी क्लब आद्या की अध्यक्षा माया चांडक ने बताया की कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही भगवान श्री कृष्ण को छपन तरह के भोग का चढ़ावा चढाया| कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे | कथावाचक पंडित श्री पुरुषोतम जी व्यास ने कहा की जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है तब तब प्रभु का अवतार होता है | प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है मनुष्य इस सांसारिक मोह में फस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है |
इस खास मौके पर गोपीकिशन पेडिवाल, किशन गोपाल सोमानी, मगन चांडक,सीमा गट्टानी,माया चांडक,ममता राठी, भारती गहलोत, कंचन कोठारी, निशिता सुराणा, प्रेमलता चांडक, दुर्गा राठी, सीमा झंवर आदि उपस्थित रहें |

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!