Bikaner Live

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा 11000 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

बीकानेर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा जूनागढ़ के सामने सूरसागर झील परिसर में 11000 दीप प्रज्वलित कर श्री राम लला स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस संबंध में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर प्रशासन के माध्यम से विभिन्न व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र दुरुस्त करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. आचार्य के साथ पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, शंकरलाल मेहरा, रवि आचार्य इत्यादि सम्मिलित रहे।

समिति के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर से मुलाकात कर दीपमालिका कार्यक्रम बाबत सूरसागर झील, जूनागढ़ के आगे और महाराजा डूंगर सिंह प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सही करवाने संबंधी चर्चा की गई।

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति ने प्रत्येक सनातन धर्मी और राष्ट्रप्रेमी से इस पुनीत अवसर पर सोमवार को भगवान श्री राम के नाम एक दीपक जलाने की अपील की है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!