Bikaner Live

दिव्यांग सेवा संस्थान में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम “स्वच्छता अभियान में एक कदम” का संदेश

गंगाशहर स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आज महोत्सव के मौके पर सबसे पहले आपणी फाउंडेशन के निदेशक एडवोकेट रामस्वरूप कुकणा, अध्यक्ष दयाराम कूकणा, साहिल कोचर, दातार सिंह, सुभाष यादव, मधु जैन, आदि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा sign

language में राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया और मां सरस्वती, गणेश वंदना के साथ आयोजन की शुरुआत की गई। पर्व के शुभ अवसर पर विशेष रूप से मूक बधिर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर वृक्षित फ़ाउंडेशन और ईशा नाथ मंडल के सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को खेल सामग्री और चित्र सामग्री बेंट कि और संस्थान के बच्चों से जुड़े रहने का वादा भी किया ।।

वृक्षित फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष सोहेल भाटी और उनकी टिम वृक्षित फ़ाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ मनोरंजन किया और फिर टिम के सदस्यों को सम्मानित किया गया उनकी चौथीं वर्षगाँठ के उपलक्ष पर ।।
संस्थान संचालक जेठा राम ने अतिथियों का स्वागत किया व संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया।
अजय कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों से की गई और इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाया गया।
समाजसेवी अशोक कुमावत, जतन लाल दुग्गड, विशेष अध्यापक रोहित कुमार, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!