Bikaner Live

*जिला प्रशासन एवं रेलवे की टीम ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच* *रेलवे टीम ने 9 विकेट से जीता मैच*


बीकानेर, 26 जनवरी। जिला प्रशासन एवं रेलवे के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को रेलवे ग्राउंड मैदान में सद्भावना क्रिकेट मैच खेला। रेलवे की टीम इस मैच की विजेता रही।
टॉस जीतकर जिला प्रशासन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाए।
रेलवे के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन की टीम को 9 विकेट से मात दी। मैन ऑफ़ द मैच डीआरएम (रेलवे) टीम के कुशाल खोड़ा रहे।
जिला प्रशासन की टीम का नेतृत्व जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल एवं रेलवे टीम का नेतृत्व डीआरएम रुपेश कुमार ने किया ।
प्रशासन टीम में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी, बीकानेर उपखंड अधिकारी पवन कुमार,बीकानेर तहसीलदार रवि शंकर,जगदीश किराडू, विवेक व्यास, शहबाज रहे।
रेलवे की टीम की कप्तानी अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने की। रेलवे की टीम की ओर से वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आदित्य लेघा, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल इंजीनियर ललित, सुरेन्द्र सिंह, जय प्रकाश, राहुल गर्ग, विपिन, लोकेश, अजय सेंगर ,विष्णु , कुशल एवं राजकुमार जोशी ने मैच में भागीदारी की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post