राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या ओम प्रकाश सारस्वत और सरपंच प्रतिनिधि श्री चंद सारस्वत ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बच्चों ने विभिन्न प्रकार के देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, डांस प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ओम प्रकाश सारस्वत ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत को पूर्ण-राज्य का दर्जा मिला था।
इस अवसर पर मानदास मलूराम जाखड़ दामोदर रामेश्वर ओमप्रकाश शंकर फौजी रामस्वरूप मास्टर पुनम गोदारा देवीलाल शर्मा शयोपतराम सारण नरपतसिंह आसुराम गोदारा शिवकार हरचंद गोदारा रेवत नायक तोलुराम नायक सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
शिक्षको में शरारिक शिक्षक लक्ष्मण सारस्वत,रामदयाल शर्मा,अरविंद स्वामी,कृष्ण कुमार शर्मा,विक्रमसिंह ,दीपक कुमार श्री मति नितिशा चौधरी सहित शिक्षक मौजूद रहे














