Bikaner Live

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मुक्ता प्रसाद वाल्मीकि बस्ती में ध्वजारोहण व पारितोषिक वितरण

बीकानेर, 27 जनवरी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालच, मुक्ता प्रसाद वाल्मीकि बस्ती, विश्वकर्मा गेट के बाहर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण के साथ

आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व महा प्रबंधक आर.के. सोनी ने कहा कि संविधानिक मूल्यों का सम्मान करें तथा अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का सही पालन करें। शाला प्रधान श्रीमती संतोष गखड़ ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अधिकाधिक संख्या में बालिकाओं को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार सोनी, बी.एल.ओ. श्रीकांत जावा, शम्भू वाल्मीकि ने वाल्मीकि सामुदायिक भवन में 5 फरवरी से शाम को शुरू होने वाले निःशुल्क कोचिंग में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!