Bikaner Live

गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान

बीकानेर, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को सहकार भवन में आयोजित समारोह में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (बीकानेर खंड) भूपेन्द्र सिंह ज्याणी ंने एस.एम.एस. दिव्यांग सेवा संस्थान के पैरा स्पोर्टस में हिस्सा लेने वाले, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक हासिल करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों का प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया तथा 21000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की । सम्मानित होने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों में दुर्गा, रविन्द्र गोदारा, पदम सांखला,कंचन बन, अरुण राजपुरोहित,शोभा पंचारिया, गुंजन सोलंकी व राम प्रताप आचार्य शामिल थे। संस्थान अध्यक्ष मंजू जैन ने बताया कि समारोह में सहकारिता विभाग के क्षेत्रिय अंकेक्षण अधिकारी, राजेश टाक, उप रजिस्ट्रार मोहम्मद फारुख, विशेष लेखा परीक्षक गोपाल कड़ेला, सहायक रजिस्ट्रार श्रीमती गायत्री शर्मा, वरिष्ठ सहायक गजानंद शर्मा, कोच नरेन्द्र उपाध्याय, संस्था सदस्य अशोक ने दिव्यांग खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!