Bikaner Live

सेवा सदन में बच्चों का समता संस्कार शिविर 28 को

बीकानेर, 27 जनवरी। श्री साधुमार्गी जैन संघ त्रिवेणी (बीकानेर, गंगाशहर व भीनासर) के संयुक्त तत्वावधान में 28 जनवरी को छबीली घाटी के सेवा सदन में एक दिवसीय समता संस्कार शिविर मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन से जुड़े नवीन कोठारी ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में 9 से 25 वर्ष तक के बालक-बालिका, किशोर-किशोरिया, युवक-युवतियां हिस्सा लेंगे। शिविर में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीयन अनिवार्य होगा तथा पांच प्रतिभागियों को लक्की ड्रा से इनाम दिया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!