Bikaner Live

*84 छात्राओं को मिली साइकिल*………

बीकानेर @आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक जनप्रतिनिधि श्रीमती कामिनी आचार्य थी। आज सत्र 2022-2023व 2023-2024 की कुल 84 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई ।श्रीमती कामिनी आचार्य ने इस योजना को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और दूर दराज से विद्यालय तक पहुंचने में जो वक्त लगता था उसकी बचत होगी। बालिका शिक्षा को एक नया आयाम मिलेगा । प्राचार्य मधु पुरोहित ने कहा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ छात्राएं अवश्य प्राप्त करें साथ में पढ़ाई पर अपना पूरा ध्यान दें । स्वच्छता के प्रति भी सजग रहे और साफ सफाई के प्रति दूसरों को भी प्रेरित करें। व्याख्याता मुकेश जेवरिया ने कहा यह कार्यक्रम *बेटी बचाओ* *बेटी पढ़ाओ* अभियान को सार्थक करता है। कार्यक्रम प्रभारी सुमन शर्मा ने बताया कि आज कक्षा 9 व 10वीं की कुल 84 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ. श्रवण प्रजापत ,कमलेश कंवर, सीमा शर्मा, स्वरूप मोदी, प्रीति बाला, यास्मीन बानो, सुधा हर्ष, निधि शर्मा, रंजन शर्मा ,लक्ष्मी चौधरी समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!