27 जनवरी बीकानेर। अमृतसर स्थित गुरु नानक देव युनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप में महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी बीकानेर के खिलाड़ियों ने 04 नेशनल ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
एमजीएस युनिवर्सिटी टीम कोच धनंजय सारस्वत ने बताया कि महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी बीकानेर टीम की सदस्य अनिशा बिश्नोई ने अंडर 80 केजी, सूनील सहारण ने अंडर 50 केजी, सचिन कुमार ने ओपन-01 तथा दुर्लभ जोशी ने ओपन-02 भारवर्ग में आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट चैम्पियनशिप में नेशनल ब्रोंज जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया है। कोच धनंजय सारस्वत ने बताया कि युनिवर्सिटी टीम में 13 छात्रों तथा 08 छात्राओं सहित 21 सदस्यों ने भाग लिया।
पेनचाक सिलाट टीम बीकानेर की इस उपलब्धि पर महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड सेक्रेटरी एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर डाॅ यशवंत गहलोत, धर्मवीर सिंह तथा पेनचाक सिलाट समिति राजस्थान के स्टेट ट्रेजरार देवेन्द्र सारस्वत ने प्रसन्नता जताई और विजेताओं को शुभकामनायें प्रेषित की।













