Bikaner Live

*टी-20 सब जूनियर क्रिकेट लीग शुरू* *ए जी खान क्रिकेट अकादमी ने जीता पहला मुकाबला*

बीकानेर, 28 जनवरी। संजय हर्ष फाउंडेशन और डेजर्ट शाइन क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को धरणीधर खेल मैदान पर शुरू हुई।
पहले दिन खेले गए मैच में एजी खान क्रिकेट अकादमी ने डीपीआईएस एकेडमी को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए डीपीआईएस एकेडमी की पूरी टीम 50 रन पर आउट हो गई। एजी खान एकेडमी की ओर से हर्षवर्धन सिंह ने 4 और ऐश्वर्य जाट ने 3 विकेट लिए। एजी खान एकेडमी ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एजी खान के हर्षवर्धन सिंह को महेश व्यास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
इससे पूर्व उदघाटन समारोह में सुरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में प्रतियोगिता की आठों टीमों के 120 खिलाड़ियों का मार्च पास्ट निकला।
आयोजन सचिव गिरिराज पुरोहित ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता का सुभारभ किया। समारोह के आमंत्रित अतिथि किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह सेंगर थे। अध्यक्षता महेश व्यास ने की। इस दौरान प्रकाश चूरा, कपिल हर्ष, रामकुमार हर्ष, उमाशंकर शर्मा, महेंद्र पुरोहित, दुर्गाशंकर आचार्य, विक्रांत और राजकुमार जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहित बोड़ा ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!