Bikaner Live

ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर – चोरों ने गंगाशहर थाना इलाके में ज्वैलर्स की दुकान और हदां थाना इलाके में फैक्ट्री को निशाना बनाया। चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी जयकिशन पुत्र बाबूलाल सोनी ने बताया कि शनिवार को वह दुकान बंद करके गया। रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसा और सोने- चांदी के जेवर चुरा ले गया।

https://fb.watch/pTdyxtokdR/?mibextid=2JQ9oc

वीडियो


बीकानेर। शहर के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात होना सामने आया है। जहां चोरों ने एक सूने मकान व एक दुकान में सेंधमारी करते हुए नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। पहला मामला व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में हेतनगर उदासर फांटा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 21 जनवरी को वह परिवार सहित अपने गांव गया हुआ था।

पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बंद मकान के ताले तोड़कर घर में से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, चोरी की दूसरी वारदात गंगाशहर थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस संबंध में चौपड़ा बाड़ी निवासी जयकिशन ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि बीजु फैंसी स्टोर के पास उसकी दुकान है। 28 जनवरी की रात को अज्ञात चोर ने उसकी दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post