Bikaner Live

पुलिस विद्यार्थी चौपाल: छात्रों को जागरूक बनाना है अभियान का लक्ष्य

बीकानेर, 29 जनवरी 2024: महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिलों में रेंज स्तर पर चलाये जा रहे अभियान पुलिस विद्यार्थी चौपाल के तहत आज रविन्द्र रंगमंच बीकानेर में एक चौपाल का आयोजन किया गया।

इस चौपाल में महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर, श्री आदित्य काकड़े प्रशिक्षु आईपीएस, बीकानेर शहर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय, श्री जैन पाठशाला गंगाशहर रोड़ बीकानेर, विनसम स्कूल तथा झुग्गी झौपड़ी में रहने वाले बालक बालिकाओं को शिक्षित करने वाली संस्था यूथ अगेंस्ट इलिटेरेसी के करीब 550 बालक बालिकाओं के साथ बीकानेर शहर के थानों के बालश्रम अधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

चौपाल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर, श्री सुरेन्द्र धारणिया विनसम स्कूल, श्री सुमित कोचर श्री जैन पाठशाला, श्री केशरलाल सहायक प्रोफसर श्री डूंगर महाविद्यालय, श्री प्रशान्त सोनगरा यूथ अगेंस्ट इलिटेरेसी, श्री प्रीतम सैन आत्मरक्षा प्रशिक्षक, श्री मनोज कुमार पुलिस निरीक्षक रेंज कार्यालय बीकानेर ने संबोधित कर विधिक साक्षरता, सड़क सुरक्षा, नशे के विरूद्ध जागरूकता, साईबर काईम के विरूद्ध जागरूकता, बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराध के संबंध में जागरूकता, धार्मिक एवं सामाजिक समरसता, सोशल मिडिया के दुरूपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

उपस्थित छात्र छात्राओं से श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा संवाद कर उनके द्वारा विभिन्न विषयों व उनके निदान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस की महिला कानिस्टेबलों व श्री प्रीतम सैन व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा आत्मरक्षा के तरीकों का डेमो दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ज्योती रंगा द्वारा किया गया।

अभियान के बारे में:

पुलिस विद्यार्थी चौपाल अभियान 22 अगस्त 2022 से शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिलों में अब तक कुल 2912 चौपाल (जिला बीकानेर में 619, जिला श्रीगंगानगर में 932, जिला हनुमानगढ़ में 848, जिला चूरू में 392 व जिला अनूपगढ़ 121) आयोजित की गई है।

इस अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं:

छात्रों को विभिन्न कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना
सामाजिक बुराइयों जैसे नशा, साइबर अपराध, बाल श्रम आदि के खिलाफ जागरूकता फैलाना
छात्रों में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना
पुलिस और छात्रों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना
यह अभियान छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक बनाता है और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने में मदद करता है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post