Bikaner Live

*स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित*

*बढ़े तापमान का विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं प्रभाव पर हुई विस्तृत चर्चा*
बीकानेर, 29 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र द्वारा मासिक तकनीकी कार्यशाला अतिरिक्त निदेशक कृषि डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ एस आर यादव, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक व डॉ नवरत्न पंवार अध्यक्ष काजरी की अध्यक्षता में सोमवार को एआरएस, एसकेआरएयू में आयोजित हुई।
मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारियों और विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया।मासिक तकनीकी कार्यशाला में माह जनवरी में की गई कृषि गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी माह फरवरी में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर विस्तार से चर्चा की गई। बढ़े तापमान का गेहूं, चना के उत्पादन पर प्रभाव का भी विस्तृत विश्लेषण किया गया। कृषि वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह, हनुमान राम देशवाल, बीडीएस नाथावत, डॉ सी पी मीणा, डॉ शीश पाल सिंह ने विभिन्न अनुसंधान व विस्तार इकाई समन्वयन के बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला में कृषि विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी, हरलाल सिंह बिजारणियाँ, उपनिदेशक यशवन्ती, सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा, रघुवर दयाल सुथार, सुभाष विश्नोई कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, महेन्द्र प्रताप, प्रदीप चौधरी, ममता, मीनाक्षी इत्यादि ने भाग लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!