Bikaner Live

निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 11 फरवरी 2024

श्रीरामसर रोड पर स्थित महानंद जी मंदिर में माघ सुदी दूज (11 फरवरी 2024) को आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन होने जा रहा है । कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल जी पुरोहित “गुरुजी” के सानिध्य में कई वर्षों से होने वाले इस कार्यक्रम में वैदिक रीति से गणेश पूजा , अरणी मंथन से अग्नि प्राकट्य , नवग्रह पूजन , मातृका पूजन के साथ सभी बटुकों को यज्ञोपवीत धारण करवाई जाती है । यज्ञोपवीत उपरांत विप्र परिजनों से भिक्षा प्राप्त कर काशी जी अध्ययन के लिए जाते हैं लेकिन उनके परिजन उन्हें मना कर वापस लाते हैं । समिति के रविंद्र आचार्य ने बताया कि समिति का उद्देश्य हमारी परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए अतिरिक्त व्यय को रोकना है । कार्यक्रम में शामिल होने वाले बटुकों के परिजनों को मायरा, देराड़ी या किसी भी प्रकार से प्रीतिभोज करना सख्त मना है । दाऊ लाल कल्ला ने बताया कि समिति के सदस्य घर-घर जाकर इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु परिजनों को प्रेरित कर बटुकों का पंजीकरण कर रहे हैं । समिति के गणेश आचार्य , किशन पुरोहित , विजय नारायण ,सुरेश पुरोहित , प्रेम भादाणी , नमामि शंकर , महेंद्र आचार्य , अमर आचार्य, पवन जोशी और रोहित आचार्य पिछले दो महीने से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगातार संपर्क अभियान में शामिल है । कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने हेतु फार्म महानंद जी मंदिर से प्राप्त कर 4 फरवरी 2024 तक वापस समिति में जमा करवाना होगा ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!