Bikaner Live

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने 21 फिट नोटिस के साथ किया जबरदस्त प्रदर्शन

शिक्षा निदेशक को दिया आमरण अनशन अल्टीमेटम

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के नाम 21 फीट लंबा आमरण अनशन नोटिस दिया।
संघ के कार्यकर्ताओं ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की डीपीसी करो नारेबाजी करते हुए मंत्रालय कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर पूरे राजस्थान के मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से रोष व्यक्त किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक के निर्देशों को भी ताक में रखकर कुछ मुट्ठी भर लोगों द्वारा मंत्रालय संवर्ग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। समस्त कर्मचारियों को करीब ₹5000 का नुकसान प्रतिमाह हो रहा है। इसको लेकर आज निदेशक को अब तक दिए गए सभी ज्ञापनों की लड़ी लगाकर यह नोटिस शिक्षा निदेशक की अनुपस्थिति में स्टाफ आफिसर अरुण कुमार शर्मा को दिया गया। जिसमें अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि विभागीय पदोन्नति नहीं होती है तो 8 फरवरी 2024 गुरुवार को मध्याह्न 12:15 बजे से शिक्षा निदेशालय परिसर के कर्मचारी मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में संघ के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, शरद चौधरी, सुनील सिडाना, राजेश पारीक, प्रवीण गहलोत,अविकांत पुरोहित, रामसिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह, शशि त्रिपाठी, अमान खां, नवरत्न जोशी, हनुमान जोईया, मुरारी ठाकुर, सुनील मेघवाल, जगदीश सुथार, महेश आचार्य एवं रविन्द्र व्यास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!