Bikaner Live

सिविल सेवा टेनिस खेल प्रतियोगीता में बीकानेर की टीम बनी चैंपियन

दिनांक 30 जनवरी, मंगलवार। झालावाड में दिनांक 27 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित10वीं राजस्थान अतंर संभागीय सिविल सेवा खेल कूद प्रतियोगिता में टेनिस खेल में बीकानेर जिले की टीम चैंपियन रही। टीम के डॉक्टर शंकर लाल झाखड़ ने बताया कि बीकानेर टीम ने फाइनल मैच में जोधपुर टीम को 3-1 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। बीकानेर टीम के चैंपियन बनने पर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया तथा एस.पी़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंग लाल महावर तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी ने टीम को जीत के लिए बधाई दी।

ये रहे टीम में शामिल

बीकानेर की टेनिस टीम में एस.पी. मेडिकल कॉलेज के डॉ. अभिषेक बिन्नाणी, डॉ. शंकर लाल झाखड़, डॉ. भूपेंद्र शर्मा , डॉ. हरफूल बिश्नोई डॉ. संदीप खद्दा, डॉ. पुनीत नोवाल तथा शारीरिक शिक्षक कैलाश प्रजापत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!