Bikaner Live

बीकानेर के पत्रकार ब्रजमोहन आचार्य को ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता से सम्मानित

बीकानेर। मरुधर गंगा सोसायटी माणकलाव एवं कटस इंटरनेशनल जयपुर तथा कृषि विश्वविद्यालय मंडोर के कृषि अनुसंधान केंद्र की संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जोधपुर में आयोजित हुए समारोह में बीकानेर के पत्रकार ब्रजमोहन आचार्य को ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें दस हजार रुपए का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आचार्य ने उन्हें यह पुरस्कार राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं कितनी लाभकारी से जुड़ी खबरों के प्रकाशन पर दिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीआर चौधरी, कट्स के सह निदेशक दीपक सक्सेना तथा भारतीय रिजर्व बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी मनीष कोठारी ने आचार्य को दस हजार रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर
जमा करता शिक्षा एवं जागरूकता के मुद्दे पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्देश्यों पर मरुधर गंगा सोसायटी के सचिव भरत कुमार भाटी ने प्रकाश डाला। तत्पश्चात कटस जयपुर के सह निदेशक दीपक सक्सेना ने विभिन्न वीडियो के माध्यम से बैंकिंग सेवा के बारे में जानकारी दी गई इसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी अपनी समस्याओं तथा शिकायतों का निवारण आदि के संदर्भ में सवाल जवाब किए गए। कटस के धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!