Bikaner Live

*बारहगुवाड़* में *वार्षिकोत्सव व *प्रतिभा सम्मान*समारोह मनाया गया*

आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया व प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया व स्कूल की पूर्व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहायक निदेशक रमेश कुमार रंगा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मधु पुरोहित ने की। छात्राओं द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। मुख्य अतिथि रंगा ने कहा बेटियां देश का मान है, सम्मान है,यदि इन्हें मौका दिया जाए तो यह किसी भी उच्च पद पर जा सकती है इसलिए बेटियों को पढ़ाना चाहिए, *बेटियां पढेंगी तो ही देश आगे बढ़ेगा*। उप्राचार्य डॉ श्रवण प्रजापत ने कहा बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। प्राचार्य मधु पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन यास्मीन बानो व मुकेश जेवरिया ने किया। समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!