Bikaner Live

*आई जी श्री ओम प्रकाश पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित सब इंस्पेक्टर श्री मनोज शर्मा जी का टीम सावधान इण्डिया 077 की जांबाज़ टीम द्वारा सम्मान…*

बीकानेर सूदखोरों पर शिकंजा कसने के लिए सम्पूर्ण राजस्थान में सबसे पहले एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर विशेष पहल करने वाले बीकानेर संभाग क आईजी श्री ओम प्रकाश तथा इंस्पेक्टर श्री मनोज शर्मा का आज टीम सावधान इण्डिया 077, तथा शोषित पीड़ित गरीब प्रताड़ित परिवार सहायतार्थ ब्रिगेड ऑफ इण्डिया 077 द्वारा इन दोनो आलाधिकारियों का बीकानेर की जनता की और से एक विशेष सम्मान किया गया!

बीकानेर संभाग के आई,जी महोदय के द्वारा एक प्रथक विभाग सुसाइड प्रिवेंशन रिसोर्स सेंटर ऑफ बीकानेर का गठन किया गया है! जिसका प्रभारी इंस्पेक्टर श्री मनोज शर्मा जी को बनाया है !तथा आई, जी, ऑफिस के सामने प्रथक कार्यालय भी खोला है! टीम सावधान इण्डिया 077के अंतरराष्ट्री अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि ये ऑफिस उन लोगो को आत्म हत्या जैसे भयावह कदमों को उठाने से रोकने हेतु कार्य करेगी जो गरीब या आर्थिक कारणवश गरीबी के चलते अपने परिवारों का भरण पोषण करने ,या दूकान, व्यापार, मकान आदि को चलाने गरीबी में गुजारा करने के लिए मजबूरी के कारण अवैध रूप से सुधखोरी का कार्य करने वाले लोगो से, अन लिमिटेड ब्याज दर वसूनले वाले,, कर्जदारों को धमकी देने, डराने, अवसर मिलने पर पीढतों को मारने , डराने, अपहरण करने तक की धमकी देते हैं इन सभी प्रकार से परेशान होकर कर्जदार लोग आत्म हत्या तक कर लेते है और पिछले पांच साल से लगभग दो दर्जन से अधिक कर्जदार लोग आत्म हत्या कर चुके हैं उन सब अवैध रूप से, बिना लाइसेंस के ब्याज वसूलने वालों पर अंकुश नहीं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने हेतु इस ग्रुप का गठन किया गया है ये राजस्थान भर में सबसे पहले आई जी साहब बीकानेर संभाग के द्वारा वास्तव मै सराहनीय पहल है अतः इन दोनो अधिकारियों का माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया साथ ही भदोरिया ने आई जी साहब को एक साथ समाजसेवियों की सूची भी प्रदान की की इस ग्रुप में हमारी टीम पीड़ितों की समष्या को काउंसलिंग के माध्यम से निपटाने में सहयोग भी करेगी, आई, जी, साहब ने टीम के द्वारा इस समस्या को वास्तव में जन हित की समस्या समझ कर पुलिस को साथ देने की घोषणा की हैं वो सराहनीय है पुलिस प्रशासन टीम सावधान इण्डिया 077का आभार व्यक्त करता है,, सम्मानित करने वालो में टीम के केप्टीन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया के साथ प्रेम सिंह राठौड़ (सेवा निवृत हवलदार) बजरंग सोनी, क्रांति सोनी, पुखराज सोनी, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, भागीरथ सिंह राजपुरोहित शामिल थे!

आई जी श्री ओम प्रकाश जी सहित सब इंस्पेक्टर श्री मनोज शर्मा जी का टीम सावधान इण्डिया 077 की,, जांबाज़,, टीम द्वारा सम्मान किया जा रहा था तभी आई, जी, साहब के द्वारा उनके चेंबर में उपस्थित अन्य आला पुलिस अधिकारियों तथा टीम सावधान इण्डिया 077 के समस्त उपस्थित सदस्यों के समक्ष बडी ही प्रसन्नता से ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया के द्वारा चालीस साल से किए जा रहे जनहित सहित, वक्त जरुरत 24 घण्टे जिस प्रकार संभाग हर थाना पुलिस, आम जनता की जो सेवा सुसेवा निश्वार्थ रूप से निर्बाध रूप से यहां तक कि अपनी जान को जोखिम डाल कर किए जा रहे हैं ऐसे जांबाज़ सेवा में समर्पित ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को तो भारत सरकार को पदम भूषण या पद्म श्री, अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए! इस लिए हमारी और से भी अनुसंसा की जाएगी,, आई जी साहब के द्वारा ठाकुर भदौरिया को इतना बडा प्रोत्साहन प्रदान करने पर वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने आई जी साहब के द्वारा भदौरिया का होंसला बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!