Bikaner Live

*देश के प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है -सिद्धि कुमारी*

बजट में समाज के हर वर्ग को लेते हुए देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान रखते हुए युवाओं को रोजगार देने , महिलाओं को समृद्ध करने, किसानों के विकास , पिछड़ों , व्यापारियों के हितों के लिए बहुत शानदार बजट पेश किया है।इस बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है, जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। तीन नए रेलवे इकोनॉमिक कॉरिडोर की शुरूआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा।
वहीं सरकार द्वारा मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। इसके तहत किराए के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा।
साथ ही उद्योगों के विकास के लिए स्टार्ट अप के टैक्स स्लैब में 1 साल की छूट से औद्योगिक विकास के कार्यों को गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढेंगे। मनरेगा के बजट में वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!