Bikaner Live

ना राहत-ना बोझ, मर्यादा पूर्ण बजट, वित्तीय अनुशासन का पूर्ण पालन, इतिहास का सबसे बड़ा कैपेक्स 11.11 लाख करोड़- सुधीश शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट

बजट 2024-ना राहत-ना बोझ, मर्यादा पूर्ण बजट, वित्तीय अनुशासन का पूर्ण पालन, इतिहास का सबसे बड़ा कैपेक्स 11.11 लाख करोड़, इस से जीडीपी में बड़े उछाल का संभावना. 1 रुपए केप्सस से 5-6 रुपए जीडीपी बढ़ती है।-CA सुधीश शर्मा, बीकानेर

नई दिल्ली 1 फरवरी 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज मोदी सरकार का इस सत्र का अंतरिम बजट पेश किया! अंतरिम बजट होने के कारण ना किसी प्रकार की राहत मिली और ना ही किसी प्रकार का बोझ आम जनता पर डाला गया! यह अंतिम बजट है क्योंकि अप्रैल में ही में आम चुनाव होंगे और नई सरकार बनने के बाद जुलाई में बजट फिर से पेश होने की उम्मीद की जा सकती है वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने कार्यकाल का यह छटा बजट पेश किया है! बजट पर प्रक्रिया देते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधीर शर्मा ने इसे संतुलित मर्यादित बजट की संज्ञा दी उन्होंने कहा कि इस बजट में ना तो कोई किसी प्रकार की राहत दी गई है और ना ही किसी प्रकार का बोझ डाला गया है अनुशासित इस बजट में 11.11 लाख करोड़ का कैपेक्स दिया गया है जिससे आने वाले समय जीडीपी में बड़े उछाल की संभावना बनती है! बजट की माध्यम से भारत अर्थव्यवस्था को मजबूत से मजबूत दर्शाने और करने का प्रयास करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाते हुए अर्थव्यवस्था की मजबूती को बनाने का लक्ष्य रखा गया!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!