Bikaner Live

आरकैट परिचय और जागरूकता सत्र आयोजित



राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय,बीकानेर में आरकैट और कंप्यूटर संकाय के संयुक्त तत्वावधान से आरकैट परिचय और जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। आरकैट, बीकानेर डिवीज़न मेंटर दीपेश रामावत ने छात्रों को आरकैट कोर्स की उपयोगिता समझाते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले क्विज-ए-थॉन ( छात्रवृत्ति परीक्षा) की जानकारी दी

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनोज कूड़ी जी ने राज्य सरकार के रोज़गारपरक प्रयासों की सराहना करते हुए कोर्सेज को छात्रो के लिये उपयोगी माना। कंप्यूटर विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कोर्सेज को जॉब ओरिएंटेड और स्किल डेवलप्मेंट में उपयोगी बताया। विभाग प्रवक्ता श्री गणेश सिंह जी ने छात्रो को कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन कर अपने कौशल को विकसित कर रोजगार के क्षेत्र में सफल होने की सलाह दी साथ ही इंटर्नशिप कोर्सेज के महत्त्व से छात्रों को अवगत करवाया.
सूचना प्रोद्धोगिकी और संचार विभाग, बीकानेर के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरकैट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्सेज AI/ML, Mechine lerning, AR/VR, cloud computing..इत्यादि में रजिस्ट्रेशन की जानकारी rcat.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकते है.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!