Bikaner Live

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति का हुआ विस्तार… बीकानेर से 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिली जगह…

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति का हुआ विस्तार…
बीकानेर से 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिली जगह…
4 प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, एक प्रदेश संगठन महामंत्री, एक प्रदेश संगठन मंत्री, एक संयुक्त मंत्री तथा 4 कार्यसमिति सदस्यों का हुआ मनोनयन…

बीकानेर 02 फरवरी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। जिसमें बीकानेर जिले को प्रमुखता देते हुए 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति समर्पण, सेवा भाव व समाज में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए जगह दी गई है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित केशरीचंद भंवरलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करते हुए 04 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार पालीवाल, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, रुपा महाराज व्यास व उमाचरण सुरोलिया, 04 प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार औझा, किशन कुमार पांडे, सोहनलाल उपाध्याय व उमाशंकर आचार्य, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश संगठन मंत्री मगन लाल पाणेचा, प्रदेश संयुक्त मंत्री काशी राम शर्मा खाजुवाला तथा 04 प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिनेश कुमार जस्सू नोखा, चतर सिंह राजपुरोहित पल्लु, राजकुमार गुरावा बेरासर तथा गजानंद तावनियां खाजुवाला को मनोनीत किया गया है।
बीकानेर जिले से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख पदों व कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को जगह मिलने पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा राजेरां, देहात जिला महामंत्री किशनलाल ठाकराणी, शहर जिला महामंत्री देवदत्त शर्मा, महिला प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी शोभा सारस्वत तथा शहर जिलाध्यक्ष सुनिता पारीक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा प्रदेशाध्यक्ष पंडित केशरीचंद शर्मा सरदारशहर व प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा जयपुर का आभार व्यक्त किया गया।

सादर प्रकाशनार्थ
माननीय संपादक जी

भवदीय

सुशील पंचारिया
बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष
राजस्थान ब्राह्मण महासभा

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!