Bikaner Live

पुष्करणा सामूहिक सावे में पानी की माकुल व्यवस्था करने हेतु जलदाय विभाग क़े अधिकारियो को ज्ञापन दिया

बीकानेर – 2 फ़रवरी – बीकानेर सेवा योजना का एक शिष्टमंडल योजना क़े सयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार व्यास क़े नेतृत्व में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग क़े अधिक्षण अभियंता राजेश पुरोहित से मिलकर आगामी 18 फ़रवरी को पुष्करणा सामूहिक सावे क़े मद्दे नज़र पुरे बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में पानी की माकूल व्यवस्था करने हेतु ज्ञापन दिया गया l बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया अधिक्षण अभियंता महोदय जो जल से संबंधित अपने समस्त अधीनस्थ अधिकारियो से बैठक ले रहे थे उनको निर्देशित करते हुवे कहा कि 8 फ़रवरी से पूर्व सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पानी की लीकेज लाइनों को दुरुस्त करले एवं 8 फ़रवरी से 21 फ़रवरी तक पानी को लेकर कोई व्यवधान न रहे ये ख्याल रखे l शिष्टमंडल में योजना क़े सयोजक प्रेम कुमार व्यास क़े अलावा अध्यक्ष राजकुमार व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद बिस्सा, योगेश बिस्सा, सचिव छोटूलाल चुरा, मिडिया प्रभारी Er आशीष मिश्रा, सुमित जोशी शामिल थे l

Er आशीष मिश्रा
मिडिया प्रभारी
बीकानेर सेवा योजना

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!