Bikaner Live

बीकानेर रीको में भी हो आरएएस की नियुक्ति : पचीसिया

बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य व आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा से मिला। उन्होंने रीको लिमिटेड बीकानेर में 3 माह से रिक्त पड़े क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर कोटा की तर्ज पर प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ताकि बिगड़ी व्यवस्था सुचारू हो सके। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में बीकानेर के रीको क्षेत्रीय कार्यालय की व्यवस्थाएं इतनी ज्यादा लचर हो गई है कि देश की जीडीपी में सर्वाधिक सहयोग करने वाले उद्यमियों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा ह।
पूर्व में रीको की दशा और दिशा सुधारने के लिए कोटा रीको कार्यालय में अलग अलग वर्षों के अंतराल में 4 बार प्रशासनिक अधिकारी (RAS) की नियुक्ति की गई थी जिसके परिणामस्वरूप रीको वापस अपने स्वरुप में लौट सका। साथ ही वर्तमान में रीको क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर में 3 माह से कोई अधिकृत अधिकारी की नियुक्ति ना होने की वजह से उद्योगपतियों के उद्योगों से संबंधित सभी कार्य रुके हुए है। वर्तमान में रीको द्वारा जारी एमनेस्टी स्कीम की भी अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी, लेकिन कोई उच्चाधिकारी ना होने की वजह से उद्यमी स्कीम का लाभ भी नहीं उठा पाए।

रीको क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले सारे औद्योगिक क्षेत्रों में नए टेंडर ना हो पाने की वजह से साफ़ सफाई एवं बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है और औद्योगिक इकाइयों के मालिक व श्रमिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गये हैं। पूरे औद्योगिक क्षेत्रों की गलियों व मुख्य सडकों पर अन्धेरा पसरा रहता है। इससे सभी औद्योगिक इकाइयों में भारी रोष व्याप्त है। इस अवसर पर हनुमान मल भूरा, भीखमचंद बाफना, गोपाल अग्रवाल, संतोष चंद भूरा, बाबूलाल दुग्गड़ आदि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!