Bikaner Live

*सब जूनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता* *संजय हर्ष फाउण्डेशन एवं एजी खान क्रिकेट एकेडमी रहे विजयी*

बीकानेर, 2 फरवरी। संजय हर्ष फाउंडेशन एवं डेजर्ट शाईन क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में धरणीधर खेल मैदान पर चल रही सब जूनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेले गये पहले मैच में एजी खान क्रिकेट एकेडमी ने रियान क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
रियान एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बना सकी।राघव व्यास ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। एजी खान क्रिकेट एकेडमी की ओर से ऋषभ कुमार व अनुराग चौधरी ने 2-2 विकेट लिए। एजी खान एकेडमी ने एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एजी खान क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्षवर्धन सिंह ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरसीए अंपायर महेंद्र पुरोहित ने दिया।
आयोजन से जुडे गिरिराज पुरोहित ने बताया कि दूसरे मैच में संजय हर्ष फाउण्डेशन ने अत्यंत रोमांचक मुकाबले में खेल सैल स्पौर्टस एकेडमी को 14 रनों से हराया। पहले खेलते हुए संजय हर्ष फाउण्डेेशन ने 6 विकेट खोकर 123 रन बनाए। मोहित सांखला ने 31 व आशीष व्यास ने 18 रनों का योगदान दिया। खेल सैल स्‍पोर्टस एकेडमी के चिराग ने 2 विकेट लिए। खेल सैल स्पोर्ट्स एकेडमी 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई। खेल सैल स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से चिराग ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। संजय हर्ष फाउण्डेशन की ओर से विष्णु पंवार ने 3 व आशीष व्यास ने 2 विकेट लिए। संजय हर्ष फाउण्डेशन के विष्णु पंवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष चंदू पनिया ने दिया। अम्पायर की भूमिका प्रकाश चूरा व सुनील आचार्य ने निभाई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकबले शनिवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल डेजर्ट शाईन क्रिकेट एकेडमी और बीडीएसए एकेडमी के बीच व दूसरा सेमीफाइनल आरवाईसीसी एकेडमी और एजी खान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!