*29 फरवरी तक चलेगा मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम*
*जिला स्तरीय कार्यक्रम बम्बलू ग्राम पंचायत में आयोजित*
*गोदारा ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*
बीकानेर, 2 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ के बम्बलू में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में गोदारा ने यह बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए श्री गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य फलीभूत करने के लिए क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। बीमा पॉलिसी बीमित किसान के हाथ में पहुंचने से संबंधित किसान को पॉलिसी की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर वह समुचित मुआवजा समय पर प्राप्त कर सकेगा, यह सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यक्रम अहम साबित होगा। गोदारा ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत वार आयोजित होने वाले शिविरों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं और इसकी समुचित मॉनिटरिंग करें।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया तथा किसानों को पॉलिसी भी वितरित की। कार्यक्रम में लूनकरनसर प्रधान कानाराम गोदारा ने अधिक से अधिक किसानों को इस कार्यक्रम में शामिल होकर फसल बीमा पॉलिसी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिकूल मौसम से किसानों के फसल खराबे से हुए नुकसान की समय पर भरपाई करवाना है।
*29 फरवरी तक चलेगा अभियान*
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2023-24 में जिले में बैंकों द्वारा ऋणी किसानों का बीमा 31 दिसंबर 2023 तक किया गया तथा 15 जनवरी 2024 तक पॉलिसी का निर्माण किया गया। बैंकों द्वारा निर्मित पॉलिसियां बीमा कंपनी एआईसी के सहयोग से 29 फरवरी तक सभी पटवार मंडलों के ग्राम पंचायत भवन में कैम्प आयोजित कर किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत वार आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में विस्तार से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
कार्यक्रम में कृषि विभागीय अधिकारी अमर सिंह गिल, भैराराम गोदारा, डॉ मानाराम जाखड़, रमेश चंद्र भाम्भू, महावीर गोदारा, लीड बैंक प्रभारी यदुनंदन शर्मा व कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बीमा कंपनी प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत पॉलिसी वितरण कार्यक्रम का संचालन किया।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




