Bikaner Live

*शहीद मंगल पांडे सर्किल और रानी बाजार ओवरब्रिज पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की मांग*

बीकानेर। अमर शहीद मंगल पांडे सर्किल और रानी बाजार ओवर ब्रिज पर यातायात के सुचारू संचालन में आ रही परेशानियों को दूर करने के संबंध में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और पुलिस उप अधीक्षक यातायात अनिल वर्मा से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के साथ पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार और क्षेत्र के व्यापारी सम्मिलित रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि रानी बाजार ओवरब्रिज और शहीद मंगल पांडे सर्किल पर आमजन और वाहनों के आवागमन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को अतिशीघ्र दुरुस्त किया जाना आवश्यक है और बेरिकेटिंग सहित अन्य समस्याओं के समाधान हेतु आमजन और व्यापारियों को साथ लेकर समस्या का उचित हल निकाला जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत समस्या के निराकरण हेतु निर्देश दिए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!