Bikaner Live

असहाय सेवा संस्थान, ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी की सामाजिक सेवा तारीफ के काबिल

आज दिनांक 03.02.2024 को अज्ञात नवजात शिशु (बेबी) का किया अंतिम संस्कार।

गत दिनांक 01.02.2024 को रोड़ नंबर 8 इंडस्ट्रियल एरिया, रानी बाज़ार के पास गंदे नाले के पास मृत अवस्था में मिली थी। जो कि पूर्ण विकसित नहीं थी।।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी की एम्बुलेंस से नसीम, सोयेब संग सेवादारों नें कोटगेट थाना एचसी अशोक जी पाल व संबंधित थाना पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुँचाया था ।
अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया था ।

अज्ञात नवजात मादा शिशु के परिजनों का आज तक पता नहीं चल पाया ।
अतः नियमानुसार आज कोटगेट थाना एचसी अशोक जी पाल व ओम प्रकाश जी पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करने हेतु असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को सुपुर्द किया ।
सेवादारों ने अंतिम संस्कार विधि विधान से श्मशान भूमि में दफ़नाकर किया ।।

अंतिम संस्कार में शामिल रहे:-
राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मो जुनैद ख़ान, लक्ष्मण सिंह चौहान,आसूराम कच्छावा, जेठाराम तंवर, अब्दुल सतार ,
आदि।।
असहाय सेवा संस्थान , बीकानेर।।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब,ज़ाकिर, नसीम आदि।।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!