Bikaner Live

भाजपा कार्यालय में शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला आयोजित

बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में शक्ति वंदन जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया शक्ति वंदन कार्यशाला के मुख्य वक्ता शक्ति वंदन अभियान की प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा ने संबोधित करते हुए अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शक्ति वंदन अभियान के तहत 48 लाख स्वयं सहायता समूह की बहनों के माध्यम से राजस्थान की 2 करोड़ महिलाओं से संपर्क किया जाएगा। लखपति दीदी समूह की बहनों के माध्यम से राजस्थान की 2 करोड़ महिलाओं से संपर्क किया जाएगा। लखपति दीदी योजना के तहत संपूर्ण भारत में 3 करोड़ तथा राजस्थान से 15 लाख से अधिक बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता व अभियान की सहसंयोजक डॉ अपूर्वा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना में भी प्रदेश सहित देशभर की महिलाओं को इससे मदद मिलेगी। शक्ति वंदन कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से महिलाओं को बताएं केंद्र सरकार की अधिकांश योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं जन कल्याणकारी नीतियों की लाभार्थी महिलाओं से संपर्क कर उनसे संवाद करने के लिए जिला कार्यकारिणी को निर्देशित किया है। शक्ति वंदन कार्यशाला में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला प्रभारी नरेश नायक, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, महेश मुंड, देहात जिला प्रभारी श्याम सुंदर पंचारिया, संयोजक विजय उपाध्याय, सतपाल नायक, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, सुमन छाजेड़, सरोज प्रजापत के साथ विधानसभा संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल टोली उपस्थित रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!