Bikaner Live

करंट ने लिएं गोधा (सांड) के प्राण करंट से मौत


बीकानेर – विश्वकर्मा गेट के बाहर मुक्ताप्रसाद हरिजन बस्ती की मुख्य सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल में करंट की चपेट में आने से सांड की दर्दनाक मौत हो गई। बरसात के कारण रात्रि को मौहल्ले की बस्ती के किनारे पर लगे विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने लगा जिसकी सूचना की बार बार कम्पनी के नम्बर पर मौहल्ले वालों द्वारा दी गई परन्तु कोई सटीक जबाब नहीं मिला। विधुत पोल की चपेट में आने से जन होनी हो सकती थी सवेरे तक करंट चालू था कम्पनी के कर्मचारियों ने करीब दस बजे सवेरे आकर सुध ली।  सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने बताया कि कम्पनी द्वारा सीधे ऐसा कोई नम्बर जारी नहीं किया गया है जिससे आमजन तुरंत हादसे के दौरान सूचना कर सके। कम्पनी को हादसों से राहत देने के लिए विधुत पोल पर सार्वजनिक नम्बर अंकित करवाने चाहिए ताकि आमजन तुरंत सूचना कर सके। उपभोक्ताओं द्वारा सूचना देने पर क ई जबाबों की जानकारी कम्पनी के टोल फ्री नंबर वालों को देनी पड़ती है। गनीमत रही कि सवेरे सफाईकर्मियों ने खंभे को छूआ नहीं अन्यथा  जन हानि हो सकती थी। बरसात के मौसम में कम्पनी को जनता की सुरक्षा के लिए प्रसार प्रचार कर सचेत करने की आवश्यकता है। नन्दी की मौत पर मोहल्लेवासियों में रोस व्याप्त है । अशिक्षित तबके के लोगों के लिए कम्पनी को सूचना दे पाना मुश्किल है। कम्पनी द्वारा समय-समय पर करंट प्रवाहित होने वाले खंभों की साप्ताहिक जांच करनी जरूरी है ताकि हादसों पर रोक लग सके।

जस्सूसर गेट बाहर भी रांकावत भवन के पास भी रात से वोल्टेज की कमी है और बिजली विभाग से संपर्क करें लेकिन कोई संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे रहा है और अभी तक लाइट नहीं आ पाई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!