Bikaner Live

अब्दुल रहमान शाह चिश्ती काउर्स प्रारंभ ,जायरिनों द्वारा कुरानखानी एवं चादरें पेश

बीकानेर। अब्दुल रहमान शाह चिश्ती (नया पीर बाबा) दरगाह के अध्यक्ष जावेद न्यारिया ने रविवार को बताया कि अब्दुल रहमान शाह नया पीर दरगाह के उर्स मुबारक मौके पर रविवार के पहले दिन सुबह कुरान खानी का जायरिनों द्वारा पाठ किया गया। बाद में बाबा की आस्तीन औलिया पे हाजरी देते हुए चादरें पेश की। इस अवसर दरगाह खादिम दीन ने बताया कि ऐडवोकेट रोशन आरा, सलीम भाई व अन्य के द्वारा बड़ी संख्या में चादरें,सीरनी चढ़ाकर मन्नतें मांगी गई।
अध्यक्ष जावेद न्यारिया के अनुसार सोमवार 5 फरवरी को मिलाद शरीफ़, मंगलवार 6 फरवरी को बड़ा उर्स व देग का आयोजन होगा। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में जायरीन अब्दुल रहमान शाह चिश्ती की दरगाह में मन्नते मांगेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!