Bikaner Live

मां आशापुरा मंदिर में कल से गूंजेगें वेद मंत्र,होगा सहस्त्र चण्डी महायज्ञ


बीकानेर। नत्थूसर गेट बाहर स्थित मां आशापुरा मंदिर के जीर्णोद्वार व आशापुरा के पाटोत्सव के उपलक्ष में 5 से 14 फरवरी तक 51 सहस्त्र चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का लोकार्पण आज किया गया। पुजारी पं नृसिंह व्यास ने बताया कि आचार्य पं राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 51 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन 101 भगवती के पाठ व दस पाठ से हवन किया जाएगा। इस मौके पर मगन चांडक,किशन चांडक,राजेन्द्र कुमार चांडक,पूनम सोनी,पंकज व्यास,विष्णु कुमार बिस्सा,हंसराज सोनी,पं राजकुमार व्यास सहित अनेक जने मौजूद रहे। यज्ञ को लेकर आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी से सजावट की गई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!