Bikaner Live

भगवान अजितनाथ जी के मंदिर में स्नात्र पूजा आज-मिनी मांडोली का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर

बीकानेर, 3 फरवरी। कोचरों के चौक में पंच मंदिर के पास स्थित भगवान अजितनाथ जी के मंदिर मे रविवारीय जिनालय दर्शन, वंदन व पूजन कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह आठ बजे श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चों व उनके अभिभावकों की ओर से स्नात्र पूजा की जाएगी।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा, पवनजी खजांची व ज्ञान जी सेठिया के नेतृत्व में भगवान शांति नाथ की प्रतिमा को स्थापित कर 24 तीर्थंकरों का जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। चैत्यवंदन व शांति कलश की पूजा की जाएगी।
जैनाचार्य नित्यानंद सूरी जी का उग्र विहार
9 फरवरी को बीकानेर पहुंचेंगे
बीकानेर, 3 फरवरी। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के श्री विजय वल्लभ सूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी गंगाशहर के मिनी मांडोली में शांति गुरुदेव की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य देने के लिए उग्र विहार करते हुए 9 फरवरी को बीकानेर पहुंचेंगे।
जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के वरिष्ठ श्रावक व मिनी मांडोली का निर्माण का लाभ लेने वाले श्री रिद्धकरण,सूरजदेवी सिपानी चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री हनुमान दास, पन्नालाल सिपानी परिवार के लीलम सिपानी ने बताया कि जैनाचार्य 5 फरवरी को लूणकरणसर व 9 फरवरी को बीकानेर में प्रवेश करेंगे। वे अपने सहवृति मुनि व साध्वी वृंद के साथ तीन दिन बीकानेर में प्रवास करेंगे।

सिपानी ने बताया कि गंगाशहर में कुम्हारों के मोड के पास बने नूतन मिनी मांडोली में शांति गुरुदेव की तीन प्रतिमाओं, उनके तथा उनके गुरुओं की चरण पादुकाओं और देवी सरस्वती तथा देवी पदमावती की प्रतिमा का प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 12 फरवरी तक गच्छाधिपति के सानिध्य में होगा। तीन दिवसीय मिनी मांडोली मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत 10 फरवरी शनिवार को कुंभ व दीपक स्थापना, क्षेत्रपाल, देवी पट्ट पूजन, ं भजन संध्या से होगी । महोत्सव के दूसरे दिन 11 फरवरी रविवार को सुबह साढ़े सात बजे मंगल प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह साढ़े आठ बजे श्रीशांति जिन पूजन, सुबह नौ बजे धर्मसभा, व उसके बाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तेरापंथ भवन में साधार्मिक वात्सलय का आयोजन होगा। सिपानी ने बताया कि 12 फरवरी सोमवार को शुभ मुर्हूत में द्वार का उद्घाटन व सुबह नौ बजे शांति गुरुदेव की पूजा होगी। सभी पूजाएं अहमदाबाद के जैन विधि कारक कल्पेश भाई करवाएंगे। गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वर जी बैदों के महावीर जी के मंदिर में जीर्णोद्धार कार्यों के बाद आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मिनी मांडोली का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर
सिपानी ने बताया कि सफेद संगमरमर से जालौर में स्थित शांति गुरुदेव के मुख्य धाम मांडोली की हूबहू प्रतिकृति के रूप् में मिनी मांडोली का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर से । करीब एक दर्जन से अधिक सिरोही, बीकानेर के विशेषज्ञ कारीगर मंदिर निर्माण के कार्य को फिनिशिंग देने के लिए 12 से 18 घंटें तक नियमित कार्य कर रहे है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास दोनों ओर ऐरावत हाथी व आदमकद द्वार पाल की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई है।
लोक सभा व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
भाजपा महिला पदाधिकारियों का स्वागत
बीकानेर, 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की पदाधिकारियों ने शनिवार को शास्त्री नगर स्थित ’’वसुंधरा’’ निवास में पूर्व पार्षद छाया गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा की ।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा पूजा कपिल मिश्रा,, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अपूर्वसिंह व जिलाध्यक्ष व पार्षद सुमन छाजेड़ महामंत्री सरिता नाहटा, भाजपा, बजरंगदल आदि के सदस्यों ने रविवार को शांति नगर के वसुंधरा में संगठन के विकास व आगामी लोक सभा चुनाव पर चर्चा की। पूर्व पार्षद छाया गुप्ता के नेतृत्व में उनकी टीम ने महिला मोर्चा की सभी राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी के प्रति महिलाओं के रूझान, विभिन्न जाति समुदाय की महिलाओं की स्थिति और वीर हनुमान वाटिका में 22 जनवरी को हुए रामोत्सव, के बारे में अवगत करवाया।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर सभी समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। भाजपा की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का दायित्व में है सरकार की ’’लखपति दीदी’’’ सहित अन्य महिला कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ आम महिलाओं को दिलवावें। आगामी लोकसभा चुनाव में समर्पित व संगठित होकर एक बार फिर भाजपा सरकार के मूल मंत्र को जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा के भोम सिंह भाटी, सचिन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने बीकानेर की मेहमान नवाजी की तारीफ की ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!